Tuesday, March 26, 2024

Ashok to Maple: My heart continues to wait for you [मेरा दिल तुम्हारा इंतजार करता रहता है।]

 अशोक से मेपल - 22 अप्रैल 2012

तुझे देख कर हर पल दिल यही कहता है, तू न मुझसे प्यार करती है, न इंकार करती है, फिर भी मेरा दिल तेरा इंतज़ार करता है।

तू मेरी हर बात को, दिल में जगा देती हो, तू मुझसे ज़्यादा मेरे अरमानों को अहमियत देती हो, बिन कहे मुझपर सारी ज़िंदगी लुटा देती हो, फिर भी जाने क्यों मुझसे इकरार नहीं करती हो।

तेरी आँखों में, मेरी होने की तड़प अभी बाकी है, तेरी साँसों में, मेरे होने का एहसास अभी बाकी है, तेरी होठों में, मेरी चुम्मन का एहसास अभी बाकी है, पर फिर न जाने क्यों तेरी बातों में, मेरे होने की कोई उम्मीद नहीं बाकी है।

मेरी मंज़िल भी तू, मेरा रास्ता भी तू, मेरे जीने का आख़िरी अरमान भी तू… तेरी मंज़िल न में, तेरा रास्ता भी न में, फिर भी क्यों तू और हम मिले, ऐसे अनजाने मोड़ पर, जो कुछ पल तो साथ चले, पर फिर, न जाने क्यों मेरी आँखों से ओझल हो गए।


English Translation:

From Ashok to Maple - April 22, 2012

Every moment, upon seeing you, my heart whispers, You neither love me nor deny it, Yet my heart continues to wait for you.

You make a place for every word of mine in your heart, You give more importance to my desires than I do, Without saying a word, you sacrifice your entire life for me, Still, I wonder why you don’t confess your feelings.

In your eyes, the longing for my existence remains, In your breaths, the awareness of my presence lingers, On your lips, the sensation of our kisses endures, Yet, somehow, your words convey no hope of my existence.

You are my destination, my path, Even my last wish to live… Your destination is not me, your path is not me, Yet, why did we cross paths, At that unfamiliar turn, Where we walked together for a few moments, But then, inexplicably, you vanished from my sight. 🌟