From Ashok to Maple - April 7, 2012
When thoughts of you come knocking, They bring with them a quiet ache. The void left by your love moistens my eyes, And all my battles with life seem futile.
What am I to you? A riddle unsolved, Your essence eludes my grasp.
A glimpse of you extinguishes my queries, Yet I persistently seek to unravel your mystery, My heart clinging to hope, despite defeat, Like sugar dissolving in water, Struggling to separate once more, An endeavor destined to fail.
When thoughts of you come knocking, They evoke a moonless night.
Your joy could thrive without my presence, Yet I persistently weave my memories into your existence, Whether you wish it or not.
When thoughts of you come knocking, Your solitude imprints itself upon my gaze.
I am a fading star, but your brilliance endures, I am a fleeting moment, yet you reside in today. No matter how close a companion desires to stay, In the shadows of time, their presence slips away.
Life’s twists, however enchanting, Compel us to move forward, leaving behind what was.
And this truth remains: When thoughts of you come knocking, Life becomes a bed of ache and smoldering embers
Hindi Version
अशोक से मेपल - 7 अप्रैल 2012
जब कभी तेरी याद आती है, तेरी उदासी ही नजर आती है। तेरे प्यार की कमी, आंखें नम कर जाती हैं, ज़िंदगी से लड़ने की सारी कोशिशें नाकाम हो जातीं, जब कभी तेरी याद आती है, तेरी आँखों में परेशानी नजर आती है…
क्या हूँ मैं तेरे लिए, या बात मुझे कभी समझ में नहीं आता है।
तेरी एक झलक, मेरे हर सवालों की बत्ती बुझा देती है, फिर भी तुझे समझने की हर नाकाम कोशिश करता रहता हूँ, दिल हारकर उसे पाने की उम्मीद रखता हूँ, अनाड़ी हुई, शक्कर को पानी में घोल कर भी, शक्कर को पानी से अलग करने की नाकाम कोशिश करता रहता हूँ। जब कभी तेरी याद आती है, चाँद चाँदनी के बगैर है, ये याद दिलाती है।
तेरी हर ख़ुशी मेरे बगैर पूरी हो सकती है, ये जानते हुए भी, मैं अपनी यादों को तेरी ज़िंदगी में शामिल करने की नाकाम कोशिश करता रहता हूँ, तू चाहे ना चाहे, तेरी यादों को मैं अपनी ख़ुशियों में शामिल करता रहता हूँ। जब कभी तेरी याद आती है, तेरा अकेलापन मेरी आँखों को नाम कर जाता है…
मैं डूबता सितारा हुई, तेरी चमक अभी बाकी है मैं गुझरा हुआ पल हुई, तू अभी आज में समील है, हमसाया चाहे कितना भी तेरे पास रहना चाहे, वक़्त के अंधेरों में उसका भी साथ छूट जाता है,
ज़िंदगी में मोड़ कितना भी हसीन क्यों न हो, उसे छोड़कर आगे ही बढ़ना पड़ता है,
यह भी सच है… जब कभी तेरी याद आती है, ज़िंदगी दर्द और अंगारों की सेज हो जाती है।